मनोरंजन

Sophie Turner Blessed with Baby Girl: प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची, जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर और जेठ जो जोनस माता-पिता बन चुके हैं. सोफी ने बेटी को जन्म दिया है जिसके चलते उनके परिवार में खुशी की लहर है. अपनी बेटी का नाम का इन्होंने विला(Willa) रखा है.

Sophie Turner Blessed with Baby Girl: प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची, जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, सोफी टर्नर और जो जोनस (Photo Credits: Instagram)

Sophie Turner Blessed with Baby Girl: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर और जेठ जो जोनस (Joe Jonas) माता-पिता बन चुके हैं. सोफी ने बेटी को जन्म दिया है जिसके चलते उनके परिवार में खुशी की लहर है. अपनी बेटी का नाम का इन्होंने विला (Willa) रखा है. बताया जाता है कि 22 जुलाई को सोफी ने लॉस एंजेलिस के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया.

गेम ऑफ थ्रोन्स में अपने अभिनय के लिए मशहूर सोफी को लेकर इस साल फरवरी से ही खबर आ रही थी कि वो गर्भवती हैं. इसके कुछ ही समय बाद सोफी ने खुद इन खबरों को सही बताया था. तब वो 4 महीने प्रेग्नेंट थी.

 

View this post on Instagram

 

Her ❤️😍 @sophiet

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

सोशल मीडिया पर इनकी प्रेगनेंसी की फोटोज भी देखने को मिली थी जिसमें ये अपना बेबी बंप फ्लौंट करती हुई नजर आईं थी. अब परिवार में इस नन्हें के आगमन से प्रियंका के ससुराल में काफी खुशी है. प्रियंका की सोफी के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें देखकर यही लगता है कि मानों ये दोनों अच्छे दोस्त हैं.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का हॉट अवतार हुआ वायरल, जेठानी सोफी टर्नर के साथ पूल पार्टी में जमकर की मस्ती, देखें फोटोज

मजे की बात ये भी है कि प्रियंका अपनी जेठानी से 14 साल बड़ी हैं. सोफी जहां 24 साल की हैं वहीं प्रियंका 38 साल की हैं. साल 2018 में प्रियंका ने जो जोनस के छोटे भाई और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी कर ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).