Khatron Ke Khiladi 10 Winner: करिश्मा तन्ना ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' के विजेता का खिताब
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पॉपुलर टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस शो के ग्रैंड फिनाले को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया और रविवार की शाम ये शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया जहां शो के विनर का नाम घोषित किया गया.
Khatron Ke Khiladi 10 Winner: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने पॉपुलर टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस शो के ग्रैंड फिनाले को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने होस्ट किया और रविवार की शाम को ये शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया जहां शो के विनर का नाम घोषित किया गया. यहां करिश्मा के अलावा करण पटेल, धर्मेश येलंडे और बलराज यहां फाइनलिस्ट थे.
शो पर करिश्मा का सफर काफी दिलचस्प रहा है और उन्हें रोहित शेट्टी की फेवरेट स्टूडेंट भी कहा जाता था. अपने हर टास्क को वो बखूभी निभाती नजर आईं थी और उन्हें एक मजबूत प्रतिभागी के रूप में देखा जाता था.
इस शो को पिछले साल बुल्गारिया में 40 दिन के शूटिंग शेड्यूल में शूट किया गया था और फरवरी 22 से ये प्रसारित किया जा रहा था. लेकिन बाद में कोरोना वायरस लॉकडाउन (Lockdown) के चलते ये शो ऑफ एयर चला गया था. मेकर्स भी इस शो के लिए एक शानदार फिनाले चाहते थे जिसके चलते दर्शकों को भी इंतजार करना पड़ा.
इस शो की शूटिंग पिछले हफ्ते फिल्मसिटी में शुरू हुई जहां रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' की घोषणा भी की थी जिसमें पूर्व कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे. 8 एपिसोड्स का ये शो 1 अगस्त से वीकेंड पर प्रसारित किया जाएगा. शो के पहले दो एपिसोड में फराह खान नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

