टीवी

टीवी शो 'तारक मेहता...' के जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम, इन खास लोगों के साथ पोस्ट की पहली फोटो

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पॉपुलर एक्टर जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू कर लिया है. दिलीप ने अपना पहले सोशल मीडिया पोस्ट अपनी बा और अपने भाई के साथ किया है.

टीवी शो 'तारक मेहता...' के जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम, इन खास लोगों के साथ पोस्ट की पहली फोटो
जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी (Photo Credits: Instagram)

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के पॉपुलर एक्टर जेठालाल (Jethalal) उर्फ दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू (Instagram Debut) कर लिया है. दिलीप ने अपना पहले सोशल मीडिया पोस्ट अपनी बा और अपने भाई के साथ किया है. उन्होंने अपने परिवार के इन खास सदस्यों के साथ अपनी एक यादगार फोटो शेयर की है.

दिलीप के पहले सोशल मीडिया पोस्ट को अब तक 98 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. यकीनन अपने पसंदीदा कलाकार जेठालाल को सोशल मीडिया पर देखकर फैंस भी खुश हैं.

 

View this post on Instagram

 

Starting off with one of my most favourite memories with Baa and Bhai!

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi) on

इसी के साथ दिलीप जोशी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस से उनके अपार प्रेम के लिए धन्यवाद  करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर आते ही कुछ लोगों ने उनके अकाउंट की हुबहू नकल करते हुए फर्जी अकाउंट बना लिया. ये भी पढ़ें: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग हुई शुरू, प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा-हमारी टीम के लिए प्रार्थना करें

 

View this post on Instagram

 

जनहित में जारी...😜

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi) on

दिलीप ने लोगों से आग्रह किया कि ऐसा न करें और साथ ही फैंस से कहा कि ये उनकी एक नई शुरुआत है. गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का पहला  एपिसोड प्रसारित किया गया जिसे दर्शकों से भी काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).