बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Death: फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर पुलिस में दर्ज कराया अपना बयान

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आज मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का बयान दर्ज किया है. महेश आज मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है.

Sushant Singh Rajput Death: फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर पुलिस में दर्ज कराया अपना बयान
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में निर्देशक महेश भट्ट ने दर्ज कराया अपना बयान (Photo Credits: Yogen Shah)

Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आज मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का बयान दर्ज किया है. महेश आज मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन (Santacruz Police Station) पहुंचे जहां उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है. बताया जा रहा है कि वो आज सुबह अपना बयान दर्ज कराने यहां आए थे जिसके बाद दोपहर में वो वापस लौट आए.

मीडिया में आई फोटोज में देखा गया कि महेश भट्ट ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए फेस शील्ड लगाए हुए अपना बयान दर्ज कराने तथा पुलिस के सवालों के जवाब देने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के मामले में पुलिस महेश भट्ट से करेंगी पूछताछ, महाराष्ट्र ग्रहमंत्री अनिल देशमुख ने किया साफ

आपको बता दें कि इस केस में महेश भट्ट के अलावा अब तक 39 लोगों से पूछताछ की जा चुकी हिया. ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) से भी जल्द ही सवाल-जवाब किया जा सकता है. इसी के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्व मेहता (Apoorva Mehta) से भी जल्द ही पूछताछ किया जाएगा.

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में निर्देशक महेश भट्ट ने दर्ज कराया अपना बयान (Photo Credits: Yogen Shah)

सुशांत की मौत के बाद से ही महेश भट्ट को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी गुस्सा देखा जा रहा है. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने टीवी चैनल इंटरव्यू में ये सवाल तक उठा दिया था कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते के बीच में महेश भट्ट क्या कर रहे थे? अब इन्हीं सब बातों को लेकर मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट से प्रश्नोत्तर किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).