मनोरंजन

तमिल एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में हुईं भर्ती

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये खबर बेहद शॉकिंग है. एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. विजयलक्ष्मी ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि ये उनका आखिरी वीडियो है क्योंकि उन्होंने कुछ टेबलेट्स खाए हैं और वो सुसाइड करने जा रहे हैं.

तमिल एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में हुईं भर्ती
तमिल एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी (Photo Credits: Instagram)

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये खबर बेहद शॉकिंग है. एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी (Vijaylakshmi) ने आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की है. विजयलक्ष्मी ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि ये उनका आखिरी वीडियो है क्योंकि उन्होंने कुछ टेबलेट्स खाए हैं और वो सुसाइड करने जा रहे हैं. अपने इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा कि एक्टर सीमन (Seeman) और हरी नाडर (Hari Nadar) के फैंस उन्हें तंग कर रहे हैं जिससे परेशान होकर वो इतना बड़ा कदम उठाने जा रही हैं.  उन्हें करीब के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसी के साथ विजयलक्ष्मी ने कहा कि उनकी मौत से लोगों की आंखें खुलेंगी और अपने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा कि वो सीमन और हरी नाडर के फैंस को बचने न दें.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से परेशान 13 वर्षीय फैन ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- उनका जाना अच्छा नहीं लगा

एक्ट्रेस ने फेसबुक वीडियो में कहा, "ये मेरा आखिरी वीडियो है. पिछले 4 महीनों में सीमन और उनके पार्टी के लोगों के चलते मैं काफी परेशान हो गई हूं. अपने परिवार के लिए जीना की मैंने पूरी कोशिश की है. हरी नाडर द्वारा मीडिया में मुझे शर्मिंदा किया गया. कुछ देर में मेरा बीपी घट जाएगा और मैं मर जाउंगी. मेरी मां और बहन का ख्याल रखना और हरी नाडर-सीमन के फैंस को छोड़ना मत."

विजयलक्ष्मी फ्रेंड्स, Boss Engira Bhaskaran and Meesaya Murukku जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उनके स्वास्थ को लेकर जानकारी आना अभी बाकी है. बताया जा रहा है कि एन निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).