CBSE 12th Result 2020: दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, कम्पार्टमेंट परीक्षा के बाद 12वीं के नतीजे 99 फीसदी, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी छात्रों को बधाई
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में एक बार फिर नया रिकार्ड बनने पर प्रसन्नता जताई है। कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के बाद सीबीएसई कक्षा की बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 99 प्रतिशत हो गई है. इसी तरह, दसवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 93 प्रतिशत हो गई है। श्री सिसोदिया ने इसके लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी.