The White Tiger से Priyanka Chopra और Rajkummar Rao का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचानेवाली प्रियंका चोपड़ा को दर्शक काफी मिस करते हैं और ऐसे में उनके लिए एक खास खुशखबरी सामने आई है. प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आएंगी. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी.
The White Tiger: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचानेवाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को दर्शक काफी मिस करते हैं और ऐसे में उनके लिए एक खास खुशखबरी सामने आई है. प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आएंगी. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी. फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है जिसके बाद हाल ही में नेत्फ्लिक्स ने इससे प्रियंका और राजकुमार के फर्स्टलुक को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर की गई फोटो में देखा गया कि प्रियंका और राजकुमार राव दो अलग तस्वीरों में नजर आ रहे हैं. सूटबूट पहने राजकुमार राव किसी बिजनसमैन के रूप में नजर आ रहे हैं तो वहीं प्रियंका काफी गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म असल में अरविंद अडिग की किताब 'द वाइट टाइगर' पर आधारित है.
इस फिल्म का निर्देशन रमिन बहरानी कर रहे हैं तो वहीं इसका निर्माण नेटफ्लिक्स और मुकुल देव मिलकर कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए प्रियंका ने पिछले साल ही शूटिंग का काम पूरा कर लिया था.
द व्हाइट टाइगर को रमिन बहरानी डायरेक्ट कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं. प्रियंका भी इस फिल्म के साथ द व्हाइट टाइगर के रूप में भी काम कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

