Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Wedding Anniversary: सैफ अली खान-करीना कपूर की शादी को पूरे हुए 7 साल, देखें उनकी ये अनदेखी वेडिंग Photos
बॉलीवुड के मशहूर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर आज अपनी शादी की 7वीं सालागिरह मना रहे हैं. साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान सैफ और करीना एक दूसरे के करीब आए थे और यही से उनका प्रेम सफर शुरू हुआ.
Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Wedding Anniversary: बॉलीवुड के मशहूर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर आज अपनी शादी की 7वीं सालागिरह मना रहे हैं. साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान सैफ और करीना एक दूसरे के करीब आए थे और यही से उनका प्रेम सफर शुरू हुआ. बताया जाता है कि करीना कपूर का परिवार सैफ से शादी करने के उनके फैसले के खिलाफ था. इस बात से परेशान करीना ने अपने माता-पिता को धमकी भी दे दी थी कि वो सैफ के साथ भाग जाएंगी.
हालांकि बाद में परिवार को मनाने के बाद इन्होंने बेहद धूमधाम से शादी की थी. 12 अक्टूबर, 2012 की सुबह सैफ के घर पर रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए शादी की गई जिसके बाद शाम को मुंबई के ताज महल होटल में पारंपरिक गैर-हिंदू रीति-रिवाज से शादी की गई.

इनकी शादी सुबह के 3 बजे तक चली जिसके बाद परिवार का आशीर्वाद लेकर सैफ और करीना एक नए सफर पर निकल पड़े.


आज हम आपके लिए सैफ और करीना की शादी की कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें लाए हैं जिसमें आप इस कपल और उनके परिवार की खुशियां साफ देख सकते हैं. इन तस्वीरों पर डालें एक नजर-

शादी के 7 साल बाद आज करीना और सैफ एक बच्चे के माता-पिता हैं. उनके बेटे तैमूर अली खान मीडिया से लेकर हर तरफ काफी छाए हुए रहते हैं.

वहीं इस साल सैफ और करीना ने खुशखबरी देते हुए बताया था कि वो जनवरी, 2021 वोन दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं. बात करें करीना कपूर की तो प्रेगनेंसी के दौरान भी उन्होंने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग का काम जारी रखा और बीते दिनों इसे पूरा किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

