Aamir Khan की बेटी Ira Khan की Trollers को चेतावनी, उठाएंगी ये कदम!
आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी ताजा अपडेट्स की शेयर करती रहती हैं. उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर अक्सर वो अपनी कई सारी कलात्मक चीजें शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस पसंद भी करते हैं.
Aamir Khan Daughter Ira Khan Warning to Trollers: आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी ताजा अपडेट्स की शेयर करती रहती हैं. उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर अक्सर वो अपनी कई सारी कलात्मक चीजें शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस पसंद भी करते हैं. आज इरा खान ने सोशल मीडिया पर उनकी सभी को कड़ी चेतावनी दी है जो उन्हें उनके हालिया इंटरनेट पोस्ट के लिए ट्रोल कर रहे थे.
इरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "मानसिक स्वस्थ पर मेरे पोस्ट को लेकर, अगर आप नफरत से भरे या बेमतलब की टिप्पणी करते हैं तो मैं आपका कमेंट डिलीट कर दूंगी. इसी के साथ मैं अपने पोस्ट पर आपनी पहुंच को बाधित कर दूंगी."

दरअसल इरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मानसिक स्वस्थ को लेकर पोस्ट शेयर किया था और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया था. उनके इस पोस्ट पर जहां लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कमेंट किया वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की.
अब इरा ने इन ट्रोलर्स के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाते हुए इन्हें चेतावनी दी है जिसके बाद वो अपने इंस्टाग्राम पर उन यूजर्स की गतिविधि पर रोक लगा देंगी जो उनकी पोस्ट पर अभद्र और गलत कमेंट करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

