Farmers Protest: अरविंद केजरीवाल बोले-दिल्ली बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर बैठे किसानों की सेवा में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता लगे हैं
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हजारों किसानों की सेवा में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और विधायक लगे हुए हैं. मैंने सभी कार्यकर्ताओं को किसानों के लिए खाने, मेडिकल, पानी और टॉयलेट आदि सभी जरूरतों को पूरा करने का निर्देश दिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के किसान कड़ाके की ठंड में मुसीबतें झेल रहे हैं.