Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने अभिनव संग रिश्ते को लेकर किया खुलासा, कहा- नवंबर में लेने वाले थे तलाक
बिग बॉस में एक नया टास्क होता है जिसमें सभी घरवालों को अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा करना है जिसके बारे में केवल उनके करीबी ही जानते हो. ऐसे में रुबीना अभिनव संग अपने रिश्ते को लेकर खुलासा करती हैं
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. कल का एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास रहा. पवित्रा पुनिया के बाहर हो जाने एक साथ साथ घर में होने जा रही 5 नए कंटेस्टेंटस की एंट्री ने भी काफी सुर्खियां बटोरी. लेकिन अब शो में एक और बड़ा खुलासा हुआ है जिसे रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने किया है. नेशनल टेलीविजन पर रुबीना ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि वो और अभिनव शुक्ला नवंबर महीने तक तलाक लेने की सोच रहे थे. दोनों ने एक दूसरे को नवंबर तक टाइम दिया हुआ था. ऐसे में रुबीना और अभिनव और अगर बिग बॉस में नहीं होते तो तलाक ले चुके होते थे.
दरअसल बिग बॉस में एक नया टास्क होता है जिसमें सभी घरवालों को अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा करना है जिसके बारे में केवल उनके करीबी ही जानते हो. ऐसे में रुबीना अभिनव संग अपने रिश्ते को लेकर खुलासा करते हुए कहती हैं कि हमारे बिग बॉस में आने की सबसे बड़ी वजह ये है कि हमने एक दूसरे को नवंबर तक वक्त दिया था. हम तलाक लेने वाले थे. लेकिन दूसरी तरफ अभिनव रुबीना के इस खुलासे से नाखुश नजर आते हैं.
View this post on Instagram
तो वहीं इस टास्क में एजाज खान और रुबीना दिलैक भी अपने खुलासे करके रोते हुए नजर आते हैं. वेल अब ये अपनी लाइफ को लेकर क्या खुलासे करते हैं. ये आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

