अभिनेता राहुल रॉय ICU में हुए एडमिट, शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक
52 साल के राहुल रॉय कारगिल में अपनी नई फिल्म 'एलएसी : लाइव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म का निर्देशन नितिन कुमार गुप्ता कर रहे हैं.
फिल्म आशिकी से लोगों के दिलों में रातोंरात काबिज हो जाने वाले अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को लेकर एक बेहद परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक कारगिल में फिल्म शूटिंग के दौरान अभिनेता राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें अस्पताल के ICU वार्ड में रखा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.
52 साल के राहुल रॉय कारगिल में अपनी नई फिल्म 'एलएसी : लाइव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म का निर्देशन नितिन कुमार गुप्ता कर रहे हैं. इसी दौरान अभिनेता को ब्रेन स्ट्रोक आया. इसके पीछे की वजह मौसम में बदलाव को माना जा रहा है. दरअसल वो फिल्म की शूटिंग काफी उंचाई पर कर रहे थे. जिसके चलते उनके सिर के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए. रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ट्रीटमेंट का रिस्पांस दे रहे हैं. ऐसे में उन्हें ठीक होने में थोडा वक्त लग सकता है. यह भी पढ़े: करीना कपूर ने बताया राहुल रॉय को अपना पहला क्रश तो अब एक्टर ने ऐसे किया रियेक्ट
राहुल रॉय का फ़िल्मी करियर फिल्म आशिकी से शुरू हुआ था. उनकी पॉपुलारिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस फिल्म के बाद 47 फिल्में साइन की थी. लेकिन राहुल का जलवा आगे नहीं चल पाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

