करीना कपूर ने बताया राहुल रॉय को अपना पहला क्रश तो अब एक्टर ने ऐसे किया रियेक्ट
90 के दशक में आई फिल्म आशिकी में राहुल रॉय को देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थी. जिसमें से एक वो भी थी. करीना के इस खुलासे के बाद अब राहुल रॉय ने भी जवाब दिया हैं.
हाल ही में करीना कपूर ने डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7) के मंच पर खुलासा करते हुए बताया था कि फिल्म आशिकी (Aashiqui) के एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) पर उन्हें जबरदस्त क्रश था. जिस कारण उन्होंने इस फिल्म को 8 बार देखा था. 90 के दशक में आई फिल्म आशिकी में राहुल रॉय को देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थी. जिसमें से एक वो भी थी. करीना के इस खुलासे के बाद अब राहुल रॉय ने भी जवाब दिया हैं.
90 के दशक के इस चर्चित एक्टर ने अपने इन्स्टाग्राम पर करीना के इस बयान पर लिखा कि वो ये बात जानकार स्पीचलेस हो गए हैं. जाहिर है करीना कपूर खान की गिनती आज बॉलीवुड के नामी एक्ट्रेस में होती हैं. लाखों लोग उनके दीवाने हैं. ऐसे में अगर वो राहुल रॉय को अपना क्रश बताती है तो उनका ऐसा रिएक्शन आना लाजमी हैं. यह भी पढ़े: बॉलीवुड के इस चार्मिंग एक्टर पर फिदा हो गई थी करीना कपूर, 8 बार देख डाली फिल्म
दरअसल 90 के दशक में आई फिल्म आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की जोड़ी नजर आई थी. महेश भट्ट के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी. फिल्म के गाने और राहुल रॉय का अंदाज लोगों के सिर चढ़कर बोला था. इस फिल्म ने राहुल रॉय को बॉलीवुड में रातों रात सुपरस्टार बना दिया. हालांकि अब राहुल रॉय फिल्मों में बेहद ही कम नजर आते हैं.
बात अगर करीना कपूर की करें तो वो आने वाले दिनों में वो अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ और इरफ़ान खान संग फिल्म अंग्रेजी मीडियम में दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

