बॉलीवुड के इस चार्मिंग एक्टर पर फिदा हो गई थी करीना कपूर, 8 बार देख डाली फिल्म
करीना कपूर ने खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म आशिकी के एक्टर राहुल रॉय पर उन्हें जबरदस्त क्रश था. जिस कारण उन्होंने इस फिल्म को 8 बार देखा था.
बेटे तैमूर (Taimur) के जन्म के बाद से भले ही करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने काम करना कम कर दिया हो लेकिन उनकी आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेक़रार रहते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि करीना किस एक्टर की दीवानी है? इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है. दरअसल करीना कपूर इन दिनों डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7) में बतौर जज नजर आ रही हैं. इस शो में ही करीना ने इस राज का खुलासा किया है.
दरअसल शो के दौरान शो के एंकर करण वाही (Karan Wahi) ने करीना से ये सवाल पूछा कि उनका क्रश कौन था. इस पर करीना ने खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म आशिकी (Aashiqui) के एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) पर उन्हें जबरदस्त क्रश था. जिस कारण उन्होंने इस फिल्म को 8 बार देखा था. 90 के दशक में आई फिल्म आशिकी में राहुल रॉय को देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थी. जिसमें से एक करीना कपूर भी थी. यह भी पढ़े: DID के सेट पर करीना कपूर को आई बेटे तैमूर अली खान की याद, एक्ट्रेस ने किया वीडियो कॉल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
वैसे आपको बता दे कि बतौर जज करीना कपूर इस शो को काफी एन्जॉय कर रही है. हाल ही में शो के सेट पर करीना के बेटे तैमूर भी पहुंचे. मां बेटे की क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर आने वाले समय में अक्षय कुमार संग फिल्म गुड न्यूज़ और इरफान खान संग फिल्म अंग्रेजी मीडियम में दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

