टीवी

DID के सेट पर करीना कपूर को आई बेटे तैमूर अली खान की याद, एक्ट्रेस ने किया वीडियो कॉल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

करीना कपूर खान को डांस के सेट पर शूटिंग करने के दौरान को अचानक अपने बेटे की याद आई तो उन्होंने तैमूर को वीडियो कॉल किया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आजकल काफी वायरल हो रही हैं. वीडियो में ऑरेंज ड्रेस में करीना बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं.

DID के सेट पर करीना कपूर को आई बेटे तैमूर अली खान की याद, एक्ट्रेस ने किया वीडियो कॉल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
करीना कपूर और तैमूर अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

मुंबई : सेट पर शूटिंग करने के दौरान करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को अचानक अपने बेटे की याद आई तो उन्होंने झट से तैमूर को वीडियो कॉल की, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आजकल काफी वायरल हो रही हैं. तैमूर अभी लंदन में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं, जबकि करीना काम और परिवार के बीच तालमेल बिठाते हुए मुंबई और लंदन की लगातार यात्रा कर रही हैं.

ऐसे में करीना को जब अपने बेटे की याद आई तो उन्होंने वीडियो कॉल (Video Call) कर उन्हें देख लिया और अब करीना का यही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल है, जिसमें वह तैमूर संग बात करते नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें : कपिल देव की गेंद पर करीना कपूर ने लगाया चौका, वीडियो हुआ वायरल

इस शॉर्ट क्लिप में करीना मुंबई (Mumbai) में एक डांस रिएलिटी शो (Dance Reality Show) के सेट पर घूमते हुए तैमूर संग बात करते नजर आ रही हैं. वीडियो में ऑरेंज ड्रेस में करीना बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).