बॉलीवुड

Pathan: क्या शाहरुख खान का ये नया लुक है फिल्म पठान के लिए? देखिए Photo

शाहरुख खान को पैपराजी ने यशराज फिल्म स्टूडियो में स्पॉट किया. इस दौरान शाहरुख खान लंबे बड़े बालों के साथ दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने वाईट कलर की टीशर्ट पहन रखी थी. जबकि आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ था.

Pathan: क्या शाहरुख खान का ये नया लुक है फिल्म पठान के लिए? देखिए Photo
शाहरुख खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म जीरो (Zero) के फ्लॉप होने के बाद से स्क्रीन से ब्रेक ले रखा था. लेकिन 900 दिनों के लंबे गैप के बाद किंग खान फिल्म पठान (Pathan) से दोबारा अपना जलवा दिखाने की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में शाहरुख ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आने जा रही हैं. ऐसे में अब शाहरुख खान का नया अवतार सामने आया है. जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ये उनकी फिल्म पठान का लुक है.

दरअसल शाहरुख खान को पैपराजी ने यशराज फिल्म स्टूडियो में स्पॉट किया. इस दौरान शाहरुख खान लंबे बड़े बालों के साथ दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने वाईट कलर की टीशर्ट पहन रखी थी. जबकि आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ था. शाहरुख के इस लुक को देखने बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ये उनकी नई फिल्म से उनका ये अवतार सामने आया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Troll SRK Haters (@trollsrkhaters)

शाहरुख की फिल्म पठान की बात करे तो इसमें जॉन अब्राहम नेगेटिव रोल में नजर आयेंगे. जबकि सलमान खान बतौर टाइगर बन फिल्म में अपना दम खम पेश करते नजर आयेंगे. तो वहीं टाइगर की अगली सीक्वल में शाहरुख भी पठान बन सलमान के साथ नजर आयेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).