Dev Deepawali 2020: पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी, कई परियोजनों के शुभारंभ के बाद देव दीपावली महोत्सव में होंगे शामिल
पीएम मोदी दीपावली महोत्सव में होंगे शामिल
लखनऊ: पीएम मोदी एक दिवसीय यात्रा पर आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री 2,447 करोड़ रुपये की लागत वाले नए 6-लेन एनएच 19 के 73 किलोमीटर के हिस्से का उद्घाटन करेंगे. इससे प्रयागराज और वाराणसी के बीच की यात्रा के समय में एक घंटे की कमी आने की उम्मीद है. इसके बाद प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना साइट का दौरा करेंगे और इसके बाद सारनाथ पुरातत्व स्थल जाएंगे. यहां वह भगवान बुद्ध के जीवन पर बने लाइट एंड साउंड शो देखेंगे. जिसका इसी महीने उद्घाटन किया गया था.
प्रधानमंत्री शाम को वाराणसी पर दीप दीपावली को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन से पहले से उनके स्वागत में राजघाट में आयोजित ‘देव दीपावली’ महोत्सव एक दिन पहले से दुलहन की तरह से सजा दिया गया है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है. इस साल देव दीपावली को गंगा नदी के दोनों किनारों पर 11 लाख दीप जलाकर मनाया जाएगा. यह भी पढ़े: Dev Diwali 2020: देव दीपावली की पूर्व संध्या पर काशी का चेत सिंह घाट लेजर प्रोजेक्शन, लाइट और साउंड शो से हुआ रोशन, देखें मनमोहक तस्वीरें
PM Modi arrives at Varanasi, to dedicate to the nation six-lane widening project of Handia (Prayagraj)-Rajatalab (Varanasi) section of NH19
He'll also attend Dev Deepawali event, undertake site visit of Kashi Vishwanath Temple Corridor Project & visit Sarnath Archaeological Site pic.twitter.com/tgg0EPeVjz
— ANI UP (@ANINewsUP) November 30, 2020
पीएम मोदी महामारी के दौरान पहली बार बनारस का दौरा कर रहे हैं, हालांकि वे पहले वर्चुअली तरीके से कई मौकों पर जुड़कर कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं. पीएम मोदी के वाराणसी दौरा को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के अलावा, ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा ड्रोन कैमरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है..
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

