Gland Pharma IPO: ग्लैंड फार्मा का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला, जानिए कीमत व अन्य डिटेल्स
हैदराबाद स्थित ग्लैंड फार्मा कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज से खुल गया है. इसके लिए कंपनी ने प्रति शेयर 1,490 रुपये से 1,500 रुपये कीमत दायरा तय किया है. निर्गम 11 नवंबर को बंद होगा. फार्मा कंपनी ने इससे पहले 6,500 करोड़ रुपये के आईपीओ की घोषणा की थी.