बॉलीवुड

Bollywood Drugs Case: NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स को जारी किया समन, 11 नवंबर को होना है हाजिर

अर्जुन रामपाल का नाम पहले भी सामने आ चुका है. उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एजिसिलाओस को NCB ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था.

Bollywood Drugs Case: NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स को जारी किया समन, 11 नवंबर को होना है हाजिर
अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स (Image Credit: Instagram)

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के ठिकानों पर छापे मारे. बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट के मामले में जांच कर रही एजेंसी ने अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की. इसके साथ ही अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स को समन भी जारी किया है. इसके साथ ही उन्हें 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से NCB इसकी जांच कर रही हैं. इस मामले में अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं.

अर्जुन रामपाल का नाम पहले भी सामने आ चुका है. उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एजिसिलाओस को NCB ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद बेल मिल गई थी. लेकिन फिर उसे एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके बाद आज अर्जुन के घर पर रेड पड़ी थी. लेकिन अब अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

एनसीबी ने फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला को भी तलब किया है, क्योंकि रविवार को उनकी पत्नी शबाना सईद के पास से कथित तौर पर ड्रग बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).