Kareena Kapoor Khan की फोटो लेते पैपराजी ने मास्क उतारने की अपील की, एक्ट्रेस ने दिया तगड़ा जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में करीना कपूर खान अपनी वैनेटी वैन से बाहर आती दिखाई दे रहे हैं. जबकि बाहर खड़े पैपराजी उनकी तस्वीर क्लिक करने लगते हैं.
एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक बार फिर प्रेगेंट हैं. लेकिन इस दौर में भी करीना अपने काम से दूर नहीं हैं. करीना कपूर ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है. जबकि वो कई एड शूट की शूटिंग कर चुकी है. ऐसे में करीना ने अपने रेडिओ शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है. जाहिर है कोरोना वायरस के इस दौर में बेहद ही सावधानी के साथ काम करना पड़ रहा है. जबकि करीना प्रेगेंट हैं. ऐसे में उन्हें ज्यादा सावधान होकर काम करना पड़ रहा है. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद हर कोई समझ गया कि करीना कितनी सावधानी बरत रहीं हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में करीना कपूर खान अपनी वैनेटी वैन से बाहर आती दिखाई दे रहे हैं. जबकि बाहर खड़े पैपराजी उनकी तस्वीर क्लिक करने लगते हैं. इस दौरान जब पैपराजी करीना से उनका मास्क उतारने की अपील करते हैं तो एक्ट्रेस ने उन्हें मना कर देती हैं. दरअसल करीना देखती हैं कई फोटोग्राफर्स वहां मास्क पहने नहीं दिखाई दिए. ऐसे में अलर्ट करीना ने मास्क हटाने से मना कर दिया. वीडियो में करीना कहती है कि आप सब लोग हो, मैं मास्क नहीं उतरूंगी. क्योंकि कई लोगों ने मास्क नहीं पहना है. जिसके बाद करीना की टीम फोटोग्राफर्स से मास्क पहन को कहती है. जिसके बाद हर कोई मास्क पहन लेता है. फिर जाकर करीना मास्क उतार लेती हैं.
View this post on Instagram
Maintain social distancing #kareenakapoorkhan today at Mehboob studios #viralbhayani @viralbhayani
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने जा रही हैं. ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

