मनोरंजन

Chiranjeevi Konidela Tests Positive for COVID-19: सुपरस्टार चिरंजीवी हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टर की सलाह पर हुए होम क्वारंटाइन

चिरंजीवी ने बताया कि अपनी नई फिल्म आचार्य की शूटिंग से पहले उन्होंने कोरोना जांच करवाई. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि उनमे लक्षण नहीं दिखाई दिए है. जिसके चलते वो होम क्वारंटाइन हुए हैं.

Chiranjeevi Konidela Tests Positive for COVID-19: सुपरस्टार चिरंजीवी हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टर की सलाह पर हुए होम क्वारंटाइन
चिरंजीवी (Pic Credit- Facebook)

Chiranjeevi Konidela Tests Positive for COVID-19: कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले में देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब 85 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. अच्छी खबर है कि इससे 79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस के चपेट में कई सेलेब्स भी आ चुके हैं. इस लिस्ट में अब नया नाम जुड़ गया है साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी का. अभिनेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद एक्टर ने ट्विटर के जरिये इस बात की जानकारी सभी को दी है.

चिरंजीवी ने बताया कि अपनी नई फिल्म आचार्य की शूटिंग से पहले उन्होंने कोरोना जांच करवाई. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि उनमे लक्षण नहीं दिखाई दिए है. जिसके चलते वो होम क्वारंटाइन हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने उन तमाम लोगों से रिक्वेस्ट की है कि जो भी उनसे मिले है वो अपनी कोरोना जांच करवा ले. यह भी पढ़े: चिरंजीवी के फार्महाउस में लगी भीषण आग में हुआ 2 करोड़ का नुक्सान, बिग बी करने वाले थे शूटिंग 

जैसे ही चिरंजीवी ने इस बात की जानकारी की दी. तमाम फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).