PPO: वरिष्ठ नागरिकों का जीवनयापन आसान बनाएगी ‘पेंशन पेमेंट ऑर्डर’, पेंशनर्स को ऐसा होगा फायदा
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि हाल ही में लागू किए गए इलेक्ट्रॉनिक “पेंशन पेमेंट ऑर्डर” (पीपीओ) से वरिष्ठ नागरिकों के जीवनयापन में सरलता आएगी.