बॉलीवुड

Neha Kakkar ने पति रोहनप्रीत की एक्स को दी धमकी, वीडियो शेयर कर कहा- तू कॉल फिर

नेहा कक्कड़ इस वीडियो में रोहनप्रीत की धमकी देती दिखाई दे रही हैं. हालांकि दोनों का ये वीडियो बेहद ही मस्ती भरा है. जहां वो रोहनप्रीत की एक्स को कॉल ना करने की हिदायत देती दिखाई दे रही हैं.

Neha Kakkar ने पति रोहनप्रीत की एक्स को दी धमकी, वीडियो शेयर कर कहा- तू कॉल फिर
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह (Photo Credits: Instagram)

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनके पति रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. ये जोड़ा आए दिन अपने फैंस से इंटरैक्ट करता रहता हैं. सोशल मीडिया पर वो आए दिन वो खुद से जुड़ी छोटी छोटी से अपडेट करते रहते हैं. तो वहीं फैंस को भी नेहा और रोहनप्रीत का ये अवतार बेहद पसंद आता है. ऐसे में नेहा और रोहनप्रीत ने एक नया मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है. जिसमें नेहा अपने पति रोहनप्रीत और उनकी एक्स को धमकी देते दिखाई दे रहे हैं.

नेहा कक्कड़ इस वीडियो में रोहनप्रीत की धमकी देती दिखाई दे रही हैं. हालांकि दोनों का ये वीडियो बेहद ही मस्ती भरा है. जहां वो रोहनप्रीत की एक्स को कॉल ना करने की हिदायत देती दिखाई दे रही हैं. दरअसल एक्स कॉलिंग पर दोनों लिप्सिंग करते दिखाई दे रहें हैं. इस वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा कि ‘मैं उसकी एक्स से’

नेहा और रोहनप्रीत के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. आपको बता दे कि नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी रचाई थी. इस दौरान दोनों ने अपने परिवारवालों की मौजूदगी में शादी रचाई. दोनों हिंदू रीती-रिवाज से शादी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).