Jacqueline Fernandez और Shakti Mohan ने Neha Kakkar के सॉन्ग 'मुड़ मुड़ के ना देख' पर किया धांसू डांस, देखें Video
जैकलीन फर्नांडिस और शक्ति मोहन इन दिनों इंटरनेट पर अपने हॉट अवतार से काफी बवाल मचा रही हैं.
Jacqueline Fernandez and Shakti Mohan dance on Neha Kakkar Song Mud Mud Ke Na Dekh: जैकलीन फर्नांडिस और शक्ति मोहन इन दिनों इंटरनेट पर अपने हॉट अवतार से काफी बवाल मचा रही हैं. अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार से ये दोनों ही एक्ट्रेस बेहद शानदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इनकी डांसिंग जोड़ी फैंस को काफी रिझा रही है और उन्हें पसंस आ रही है.
जैकलीन द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में वो शक्ति मोहन के साथ नेहा कक्कड़ के हिट सॉन्ग 'मुड़ मुड़ के ना देख' पर अपने सेक्सी अवतार में डांस करती दिखाई दे रही हैं. फैंस को उनका ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और लोगों के बीच चर्चा में है.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर जैकलीन बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में थी. कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखकर के साथ अपने कथित लेनदेन को लेकर ईडी ने उनसे काफी पूछताछ भी की.
बात करें वर्कफ्रंट की तो जैकलीन जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रामसेतु' और ''बच्चन पांडे' में नजर आएंगी. आखिरीबार वो 2021 में फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

