इकोनॉमिक सर्वे में देश की GDP को लेकर कही गई है ये महत्वपूर्ण बातें, जो आपके जीवन पर डालेंगे असर
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार को संसद में आर्थिक समीक्षा 2020-21 (Economic Survey) पेश की जिसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 11 प्रतिशत और सांकेतिक जीडीपी वृद्धि दर 15.4 प्रतिशत रहेगी, जो देश की आजादी के बाद सर्वाधिक है.