बॉलीवुड

VIDEO: एयरपोर्ट पर टिकट ले जाना भूली Shruti Haasan को सिक्यूरिटी गार्ड्स ने रोका, मदद को दौड़े बॉयफ्रेंड सांतनु हजारिका

मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक है जहां बॉलीवुड के भी कई सेलिब्रिटीज अक्सर आते-जाते नजर आते हैं. आज एक्ट्रेस श्रुति हासन भी मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा स्पॉट की गई.

VIDEO: एयरपोर्ट पर टिकट ले जाना भूली Shruti Haasan को सिक्यूरिटी गार्ड्स ने रोका, मदद को दौड़े बॉयफ्रेंड सांतनु हजारिका
stश्रुति हासन और सांतनु हजारिका (Photo Credits: Yogen Shah)

Shruti Haasan Forgets to Carry her Tickets: मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक है जहां बॉलीवुड के भी कई सेलिब्रिटीज अक्सर आते-जाते नजर आते हैं. आज एक्ट्रेस श्रुति हासन भी मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा स्पॉट की गई. हालांकि एयरपोर्ट पर श्रुति के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते अब वो चर्चा का विषय बन गई हैं. दरअसल, श्रुति एयरपोर्ट पर अपना टिकट ले जाना ही भूल गई.

इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) वीडियो में देखा गया कि श्रुति यहां अपने मिलिट्री स्टाइल कार्गो पैंट्स में एयरपोर्ट पर पहुंची हैं. उन्हें सी ऑफ करने उनके बॉयफ्रेंड सांतनु हजारिका (Santanu Hazarika) भी यहां मौजूद थे. श्रुति जैसे ही सिक्यूरिटी चेक पॉइंट पर पहुंची हमेशा की तरह उनसे टिकट पूछा गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें: कोरोना के डर से घर पर हैं एक्ट्रेस श्रुति हासन, रेट्रो स्टाइल में खुद के साथ की पार्टी

तब श्रुति को इस बात का एहसास हुआ कि वो अपना टिकट लाना भूल गई हैं. श्रुति को परेशान देखकर सांतनु भी दौड़कर उनके पास आते हैं और सारा माजरा समझते हैं और इसके बाद उन्हें उनका टिकट देते हैं जोकि उनके पास मौजूद था.

बता दें कि बीते गुरुवार को श्रुति ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर वो अपने बॉयफ्रेंड समेत यार-दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी देखने को मिली थी जोकि काफी वायरल भी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).