मनोरंजन

हॉलीवुड हॉट एक्ट्रेस Pamela Anderson ने छठी बार रचाई शादी, लॉकडाउन में बॉडीगार्ड से हुआ प्यार

हॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस ने 6ठी बार शादी रचा ली है. उन्होंने अपने बॉडीगार्ड डैन हैहस्र्ट से शादी रचा ली है.

हॉलीवुड हॉट एक्ट्रेस Pamela Anderson ने छठी बार रचाई शादी, लॉकडाउन में बॉडीगार्ड से हुआ प्यार
पामेला एंडरसन (Image Credit: Instagram)

हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन (Pamela Anderson) भले ही 53 साल की हो गई हो लेकिन उनकी खूबसूरती का आज भी बोलबाला देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं.  ऐसे में अब पामेला एक बार फिर सुर्खिया बना रही हैं. दरअसल हॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस ने 6ठी बार शादी रचा ली है. उन्होंने अपने बॉडीगार्ड डैन हैहस्र्ट से शादी रचा ली है. पामेला ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई है. उन्होंने बॉयफ्रेंड संग क्रिसमस महीने में ही शादी रचाई थी. लेकिन अब जाकर इसकी जानकारी सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पामेला और उनके बॉयफ्रेंड कोविड लॉकडाउन के दौरान प्यार में पड़ गईं. जिसके बाद दोनों ने क्रिसमस के दौरान कनाडा के वैंकूवर द्वीप के पास घर में शादी रचाई की. इस शादी के बाद पामेला ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है.

आपको बता दे कि ये पामेला की छठी शादी थी. उन्होंने पहली बार 1995 में शादी रचाई थी जबकि उनकी 5वीं शादी 2020 में की. लेकिन 12 दिन में दोनों तलाक हो गया. जिसके बाद अब वो एक बार फिर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).