Viral: ऊंची ईमारत से कूदे Shah Rukh Khan ने किया हैरतंगेज स्टंट, Video देखकर लोगों के भी छूटे पसीने
बॉलीवुड के बादशाह कहे जानेवाले शाहरुख खान की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. शाहरुख भी इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' के काम में जोरों शोरों से डटे हुए हैं. आखिरीबार वो फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे.
Shah Rukh Khan Performs Stunt: बॉलीवुड के बादशाह कहे जानेवाले शाहरुख खान की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. शाहरुख भी इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' (Pathan) के काम में जोरों शोरों से डटे हुए हैं. आखिरीबार वो फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया और ऐसे में बीते दो साल से शाहरुख की कोई भी नई फिल्म रिलीज नहीं की गई. सिनेमाई पर्दे पर शाहरुख को मिस कर रहे उनके फैंस अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ते हैं.
शाहरुख का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी चर्चा भी कर रहे हैं. इस वीडियो में शाहरुख ऊंची ईमारत से कूदकर बेहद हैरतंगेज स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने शेयर किया है.
View this post on Instagram
असल में ये वीडियो शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का है जो अब काफी चर्चा में आ गया है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो में शाहरुख बेखौफ होकर किसी सुपरहीरो की तरह ही स्टंट करते दिख रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

