PHOTOS: Suhana Khan को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे Shah Rukh Khan और AbRam Khan, मीडिया फोटोग्राफर्स से बचते दिखे किंग खान!
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब रहते हैं और ऐसा बेहद कम ही होता है जब वो अपने परिवार सहित बाहर स्पॉट होते हैं. बीती शाम को शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए बेटे अबराम खान संग पहुंचे हैं.
- Read in
- English
Shah Rukh Khan, AbRam Spotted At Mumbai Airport To See Off Suhana Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब रहते हैं और ऐसा बेहद कम ही होता है जब वो अपने परिवार सहित बाहर स्पॉट होते हैं. बीती शाम को शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए बेटे अबराम खान संग पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि सुहाना पढ़ाई के लिए विदेश जा रही हैं और ऐसे में शाहरुख उन्हें सी ऑफ करने पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर आई लेटेस्ट फोटोज में देखा जा सकता है कि शाहरुख सुहाना और अबराम संग यहां पहुंचे हैं.
शाहरुख खान जल्द ही अपनी फिल्म 'पठान' (Pathan) के साथ अपना शानदार कमबैक करने वाले हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख अपने कैजुअल आउटफिट में नजर आए. शाहरुख का चेहरा फेस मास्क से ढका हुआ था और साथ ही वो ब्लैक कैप पहने दिखे. इसी के साथ वो जैकेट, टी-शर्ट और जीन्स पहने हुए नजर आए.

कयास लगाया जा रहा कि शाहरुख अपना 'पठान' लुक छुपाने के लिए खुदको पूरी तरह से कवर करके एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इसी के साथ शाहरुख अपने बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए थे जिसके चलते मीडिया फोटोग्राफर्स उनकी साफ तस्वीर नहीं ले पाए.

अबराम खान और शाहरुख खान

शाहरुख खान ने छुपाया अपना लुक


बात करें फिल्मों की तो शाहरुख जल्द आखिरीबार फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में नाकामयाब साबित हुई थी. अब वो सिद्धार्थ आनंद के निधन में बन रही फिल्म के साथ अपनी वापसी करेंगे जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

