Mahatma Gandhi 73th Death Anniversary: पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई दिग्गजों ने किया राष्ट्रपिता को नमन
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि. उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं. शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं.
नई दिल्ली: 30 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पुण्य तिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं. आज के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि. उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं. शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को समर्पित कर दिया." Mahatma Gandhi 73th Death Anniversary: महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि, जानें आंदोलन और अहिंसा के बाद 'भारत छोड़ो' आंदोलन में क्यों हुए आक्रामक.
पीएम मोदी का ट्वीट:
Tributes to the great Bapu on his Punya Tithi. His ideals continue to motivate millions.
On Martyrs’ Day we recall the heroic sacrifices of all those great women and men who devoted themselves towards India’s freedom and the well-being of every Indian.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा, "आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं. हमें उनके आदर्शों, अहिंसा, सादगी का पालन करना चाहिए. हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें."
राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि:
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं। शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का हमें पालन करना चाहिए। आइए हम उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 30, 2021
गृहमंत्री अमित शाह ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. विनम्र श्रद्धांजलि.
राहुल गांधी का ट्वीट:
‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।’
- महात्मा गाँधी
बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/41BW0XfGvF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पुण्यतिथि के मौके पर बापू को नमन किया. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है. बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

