Delhi: 'जमाखोरी' को लेकर बीजेपी सांसद Gautam Gambhir के खिलाफ शिकायत दर्ज, कोरोना के कहर के बीच लोगों को बांट रहे थे Fabiflu दवा
पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. लहर सेठी द्वारा दर्ज की गई इस शिकायत में कहा गया है, 'फैबिफ्लू दवा की ऐसे समय पर जमखोरी की जा रही जब दिल्ली के लोग इसके लिए इधर-उधर भटक रहे हैं.' दरअसल यह मामला गौतम गंभीर के उस ट्वीट के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था, 'पूर्वी दिल्ली के लोग फैबिफ्लू मेरे कार्यालय 2 जागृति एन्क्लेव से सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच मुफ्त ले सकते हैं. जिसको भी यह दवा चाहिए उसे अपना आधार कार्ड और डॉक्टर की पर्ची साथ लाना होगा.'