कोरोना से मचे हाहाकार के बीच केंद्र सरकार कर रही Bihar की अनदेखी! तेजस्वी यादव बोले- CM नीतीश कुमार मुंह में दही क्यों जमाए हुए हैं?
बिहार में कोरोना महामारी के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इस बीच, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव गुरुवार को केंद्र सरकार और नीतीश सरकार पर जमकर बरसे हैं. उन्होंने हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'केन्द्र सरकार डीआरडीओ के जरिए कम आबादी और कम कोरोना मामलों के बावजूद हरियाणा में 500 बेड वाले दो कोविड समर्पित अस्पताल चालू करवा रही है. क्या बिहारियों की जान इतनी सस्ती है जो एनडीए को 48 सांसद देने के बावजूद इस महामारी में केंद्र सरकार का यह आपराधिक सौतेलापन सहें? बोलिए नीतीश कुमार जी.'
बिहार (Bihar) में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इस बीच, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गुरुवार को केंद्र सरकार और नीतीश सरकार पर जमकर बरसे हैं. उन्होंने हरियाणा सरकार (Haryana Government) के मंत्री अनिल विज (Anil Vij) के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'केन्द्र सरकार डीआरडीओ (DRDO) के जरिए कम आबादी और कम कोरोना मामलों के बावजूद हरियाणा में 500 बेड वाले दो कोविड समर्पित अस्पताल चालू करवा रही है. क्या बिहारियों की जान इतनी सस्ती है जो एनडीए (NDA) को 48 सांसद देने के बावजूद इस महामारी में केंद्र सरकार का यह आपराधिक सौतेलापन सहें? बोलिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जी.' उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'बिहार एनडीए के 48 सांसद और 5 केंद्रीय मंत्री मिलकर भी बिहार के लिए डीआरडीओ से एक 500 बेड का कोविड समर्पित अस्पताल सुनिश्चित नहीं करवा सकते? धिक्कार है ऐसे डरपोक नाकारा सांसदो पर! कोरोना संकट में भी बिहार की केंद्र द्वारा की जा रही अनदेखी पर सीएम नीतीश कुमार क्यों मुंह में दही जमाए हुए है? यह भी पढ़ें- Bihar: कोरोना की घातक लहर के बीच तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार से सवाल, पूछा- बिहार की स्वास्थ्य सेवा ICU में भर्ती क्यों है?
तेजस्वी यादव ने अपने एक और ट्वीट में लिखा, 'नीतीश जी, अब तो आपकी बोलने की भी हैसियत नहीं बची? कहां है बिहार के दो-दो भाजपाई उपमुख्यमंत्री? कहां छुपे है बड़बोले केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, आरके सिंह और नित्यानंद राय जी? बिहार से जीतने वालों दूसरे प्रदेशों के सांसदों से तो सीख लेते.'
तेजस्वी यादव का ट्वीट-
केन्द्र सरकार DRDO के जरिए कम आबादी और कम कोरोना मामलों के बावजूद हरियाणा में 500 बेड वाले दो कोविड समर्पित अस्पताल चालू करवा रही है।
क्या बिहारियों की जान इतनी सस्ती है जो NDA को 48 MP देने के बावजूद इस महामारी में केंद्र सरकार का यह आपराधिक सौतेलापन सहें? बोलिए @NitishKumar जी https://t.co/kRRPbsYItF
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 22, 2021
नीतीश जी, अब तो आपकी बोलने की भी हैसियत नहीं बची? कहाँ है बिहार के दो-दो भाजपाई उपमुख्यमंत्री?
कहाँ छुपे है बड़बोले केंद्रीय मंत्री श्री @rsprasad , @girirajsinghbjp , @AshwiniKChoubey ,आरके सिंह और नित्यानंद राय जी? बिहार से जीतने वालों दूसरे प्रदेशों के सांसदों से तो सीख लेते।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 22, 2021
उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान 51 और मरीजों की मौत हो गई, वहीं 12,222 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,54,281 हो गई. वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी प्रदेशवासियों का नि:शुल्क टीकाकरण कराएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

