Sabri Brothers के मशहूर कव्वाली गायक फरीद साबरी का हुआ निधन, कई फिल्मों में गा चुके हैं गाने
फरीद साबरी नहीं रहें (Image Credit: Instagram)

साबरी ब्रदर्स (Sabri Brothers) के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर गायक फरीद साबरी (Farid Sabari) अब इस दुनिया में नहीं रहें. रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें अजमेर के वेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था. लेकिन बुधवार सुबह 8 के करीब उनका निधन हो गया. वो 58 साल के थे. उनके निधन की खबर से हर कोई ग़मगीन है.

साबरी ब्रदर्स फेम के दूसरे गायक अमीन साबरी ने ABP न्यूज़ से बात करते बताया कि फरीद पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें निमोनिया हो गया था. लेकिन मंगलवार को ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी. जिसके उनका निधन हो गया. हालांकि अपने इंटरव्यू में अमीन ने साफ किया कि फरीद को कोरोना नहीं हुआ था. उनका अंतिम संस्कार घाटगेट के मिस्कीं शाह कब्रिस्तान में धूमधाम से किया गया.

आपको बता दे कि फरीद ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर कई गाने गाए हैं. उन्होंने बॉलीवुड को भी कई हिट गाने दिए हैं. जिसमें फिल्म हिना का गाना देर ना हो जाए काफी पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा फिल्म सिर्फ तुम फिल्म का गाना जिंदा रहने के लिए भी काफी पॉपुलर हुआ था. तो वहीं परदेस और ये दिल आशिकाना में वो गाने गा चुके हैं.