बॉलीवुड

बेटे Taimur के साथ खेती-बाड़ी करते दिखाई दिए Saif Ali Khan, करीना ने फोटो की शेयर

22 अप्रैल को अर्थ डे के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में तमाम लोग पर्यावरण संरक्षण के रूप में इस दिन को मनाते हैं. ऐसे में करीना ने भी सैफ और तैमूर के अवतार को दुनिया के सामने लाया है.

बेटे Taimur के साथ खेती-बाड़ी करते दिखाई दिए Saif Ali Khan, करीना ने फोटो की शेयर
सैफ अली खान और तैमूर (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से नहीं हिचकिचाती हैं. हालांकि दूसरे सितारों के मुकाबले करीना भले ही ज्यादा एक्टिव ना हो लेकिन फिर भी वो अपनी तस्वीरें शेयर करने से पीछे नहीं रहती हैं. ऐसे में अब करीना ने एक बार फिर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे देखने के बाद किसी का भी दिल इन तस्वीरों पर आ जाए. दरअसल करीना ने अर्थ डे के मौके पति सैफ (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर (Taimur) की खेती करते हुए फोटो शेयर की है.

दरअसल 22 अप्रैल को अर्थ डे के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में तमाम लोग पर्यावरण संरक्षण के रूप में इस दिन को मनाते हैं. ऐसे में करीना ने भी सैफ और तैमूर के अवतार को दुनिया के सामने लाया है. जबकि दूसरी फोटो में तैमूर पेड़ पर चढ़कर बैठे दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा कि अधिक पेड़ लगाए. इस वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर.

करीना के इस पोस्ट पर साढ़े 3 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. जाहिर है तमाम फैंस को सैफ और तैमूर का ये लुक खूब पसंद आ रहा होगा. वर्कफ्रंट की बात करें करीना आने वाले समय में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई दे देंगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).