Maharashtra: महाराष्ट्र में गहराया कोरोना संकट, तेजी से बढ़ रहे नए मामले, पिछले 24 घंटे में आए 35,952 नए केस
महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है. राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,952 नए मामले सामने आए हैं. 20,444 लोग डिस्चार्ज हुए और 111 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. अब महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 26,00,833 हो गई है.