बॉलीवुड

Saina Nehwal नहीं करेंगी परिणीति चोपड़ा की फिल्म का प्रमोशन? ये अहम जानकारी आई सामने

ये फिल्म बैडमिंटन स्टार साइना की लाइफ पर बनी है. ऐसे में दर्शकों को साइना के नाम पर ही फिल्म को प्रमोट किया जा रहा है. लेकिन अभी तक साइना अपनी इस फिल्म को कही भी प्रमोट करती नजर नहीं आई हैं.

Saina Nehwal नहीं करेंगी परिणीति चोपड़ा की फिल्म का प्रमोशन? ये अहम जानकारी आई सामने
साइना नेहवाल (Photo Credits: Yogen Shah)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म साइना नेहवाल (Saina Nehwal) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म को लेकर सभी से अपील करती दिखाई दे रही हैं. लेकिन इस बीच अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल खबर के मुताबिक साइना नेहवाल अपनी इस फिल्म को प्रमोट नहीं कर रही हैं. दरअसल ये फिल्म बैडमिंटन स्टार साइना की लाइफ पर बनी है. ऐसे में दर्शकों को साइना के नाम पर ही फिल्म को प्रमोट किया जा रहा है. लेकिन अभी तक साइना अपनी इस फिल्म को कही भी प्रमोट करती नजर नहीं आई हैं. जबकि आज फिल्म रिलीज भी हो चुकी है. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक साइना नेहवाल अपनी बायोपिक को प्रमोट भी नहीं करने वाली हैं.

सोर्स ने पोर्टल को बताया है कि अमोल गुप्ते साइना की बायोपिक को लेकर काफी उत्साहित थे. उन्होंने साइना से निजी तौर पर रिक्वेस्ट की थी वो इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बने. लेकिन साइना सिर्फ अपने मन की करती हैं. फिलहाल वो देश में भी नहीं हैं. ऐसे में इसे प्रमोट करने का सवाल ही नहीं उठता है.

आपको बता दे कि परिणीति की इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दर्शक सिनेमाघरों का रुख कितने जोश के साथ करते हैं? इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).