Himachal Pradesh: तीसरी लहर का खतरा भूले पर्यटक, शिमला, डलहौजी, मनाली में उमड़ी सैलानियों की भीड़
कोविड प्रतिबंधों में छूट के बाद एक महीने से भी कम समय में 6-7 लाख पर्यटक शिमला घूमने के लिए आए. भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में शिमला, कुफरी, नारकंडा, डलहौजी, मनाली, लाहौल और पहाड़ी राज्य के अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जा रहे हैं.