देश

Rafale Deal: राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, पूछा- JPC जांच के लिए क्यों तैयार नहीं हैं

राफेल डील को लेकर फ्रांस में जांच के आदेश के बाद देश की सियासत गर्मा गई है. कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर राफेल डील को लेकर हमलावर हो गई है. अब राहुल गांधी इस डील के लिए JPC जांच की मांग कर रहे हैं.

Rafale Deal: राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, पूछा- JPC जांच के लिए क्यों तैयार नहीं हैं
राहुल गांधी (File Photo)

नई दिल्ली: राफेल डील को लेकर फ्रांस में जांच के आदेश के बाद देश की सियासत गर्मा गई है. कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर राफेल डील को लेकर हमलावर हो गई है. अब राहुल गांधी इस डील के लिए JPC जांच की मांग कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था 'चोर की दाढ़ी…' जैसे शब्दों का प्रयोग किया है.  रविवार को नेता राहुल गांधी ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण करते हुए रविवार को लोगों के लिए सवाल पोस्ट किया कि मोदी सरकार इस जांच के लिए तैयार क्यों नहीं है.

उन्होंने ट्विटर पर किए गए सवाल के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए- अपराधबोध, मित्रों को बचाना है, जेपीसी को राज्यसभा सीट नहीं चाहिए या सभी विकल्प सही हैं. कांग्रेस ने भी अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए पीएम मोदी को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है.

राहुल गांधी का सवाल

कांग्रेस ने साधा निशाना

बता दें कि राहुल गांधी राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लंबे समय से लगाते रहे हैं और उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में इसे बड़ा चुनावी मुद्दा भी बनाया था.

गौरतलब है कि फ्रांस की समाचार वेबसाइट ‘मीडिया पार्ट’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के साथ 59,000 करोड़ रुपये के राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले में फ्रांस के एक न्यायाधीश को ‘बहुत संवेदशील’ न्यायिक जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कांग्रेस ने राफेल विमानों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराए जाने की मांग की और कहा कि सच का पता लगाने के लिए जांच का केवल यही रास्ता है. कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जांच का आदेश देना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).