टीवी

Rashmi Desai ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना हॉट अवतार, लुक देखकर सेलेब्स भी हुए हैरान

रश्मि देसाई एक बार फिर आग लगाती नजर आ रही हैं. दरअसल उन्होंने बेहद ही बोल्ड तस्वीर शेयर की हैं. जिसे देखने के बाद फैंस के साथ रश्मि के सेलेब्स दोस्त भी हैरान हैं.

Rashmi Desai ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना हॉट अवतार, लुक देखकर सेलेब्स भी हुए हैरान
रश्मि देसाई (Image Credit: Instagram)

छोटे परदे की टैलेंटेड एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) एक लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन करती आ रही हैं. अपने शानदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाले रश्मि देसाई अपने बोल्ड (Bold) लुक से भी सभी को हैरान कर देती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये बोल्ड तस्वीरें देखने लायक होती हैं. जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं. ऐसे में रश्मि देसाई एक बार फिर आग लगाती नजर आ रही हैं. दरअसल उन्होंने बेहद ही बोल्ड तस्वीर शेयर की हैं. जिसे देखने के बाद फैंस के साथ रश्मि के सेलेब्स दोस्त भी हैरान हैं.

रश्मि देसाई ने ब्लैक कलर सिंगल पिस ड्रेस पहन रखी है. जिसमें रश्मि काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. रश्मि का ये लुक देखते ही बन रहा है. रश्मि का ऐसा अवतार देखने के बाद करण कुंद्रा, देवोलिना और अध्विक महाजन तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

आपको बता दे कि रश्मि देसाई ने अपने हुनर का दम भोजपुरी, गुजराती सिनेमा के साथ हिंदी टीवी जगत में भी खूब दिखाया है. लेकिन बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई की मौजूदगी ने उनकी पॉपुलारिटी को काफी उंचाई पर पर पहुंचा दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2021 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).