Monsoon Session 2021: संसद का मॉनसून सत्र आज से, विपक्ष ने बनाई मोदी सरकार को घेरने की रणनीति- केंद्र ये 17 नए विधेयक करेगी पेश
कोरोना वायरस महामारी के बीच संसद का आज यानी सोमवार से मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है. कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने के तरीके, किसान आंदोलन, महंगाई, ईंधन की कीमतों में वृद्धि जैसे विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने तैयारी की है.