Monalisa Hot Dance: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने चुरा के दिल मेरा गाने पर किया धमाकेदार डांस
मोनालिसा और विक्रांत इस समय गोवा में वेकेशन मना रहे हैं. जहां से मोनालिसा अब तक कई बिकिनी तस्वीरें भेज चुकी हैं. लेकिन अब दोनों एक साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का ये वीडियो देखते ही बन रहा है.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एक लंबे समय के बाद फिल्म हंगामा 2 से बॉलीवुड में दोबारा धमाका मचाने जा रही है. इस फिल्म का गाना चुरा के दिल मेरा इस समय ट्रेंड में छाया हुआ है. ऐसे में मोनालिसा (Monalisa) भी अब इस गाने में डांस करती दिखाई दे रही है. जिसमें उनके पति विक्रांत सिंह भी नजर आ रहे हैं. दोनों का ये डांस काफी मजेदार लग रहा है. वीडियो में मोनालिसा ब्लू कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं जबकि वहीं विक्रांत भी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
दरअसल मोनालिसा और विक्रांत इस समय गोवा में वेकेशन मना रहे हैं. जहां से मोनालिसा अब तक कई बिकिनी तस्वीरें भेज चुकी हैं. लेकिन अब दोनों एक साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का ये वीडियो देखते ही बन रहा है.
View this post on Instagram
मोनालिसा का हर अंदाज काफी कमाल का होता है . उनके इस अवतार को भी फैंस बेहद पसंद कर रहें हैं. इस फोटो को डेढ़ लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा इन दिनों नमक इश्क का शो में नजर आ रही हैं. जिसमें उनके रोल को बेहद पसंद भी किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

