IND vs NZ Series 2021: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को घर और बाहर दोनों जगह हराने वाली पहली टीम बनी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 20 टी-20 मैच खेले गए हैं. इस सीरीज से पहले तक टी-20 में न्यूजीलैंड ही एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसके खिलाफ भारत ने मैच जीतने से ज्यादा हारे थे. हालांकि, यह आंकड़ा भी अब पीछे छूट गया है. अब तक हुए 20 मुकाबलों में से भारतीय टीम ने 11 मुकाबले जीते, जबकि नौ मैच न्यूजीलैंड टीम ने जीते हैं.