देश

Uttar Pradesh: छात्रा ने गणित के प्रोफेसर पर लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, किए बड़े खुलासे

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा ने गणित पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है. पीलीभीत के राम लुभाई साहनी शासकीय महिला डिग्री कॉलेज की एक छात्रा ने एक प्रोफेसर पर छात्राओं को जबरन नशा कराने, सेक्स रैकेट चलाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है.

Uttar Pradesh: छात्रा ने गणित के प्रोफेसर पर लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, किए बड़े खुलासे
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा ने गणित पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है. पीलीभीत के राम लुभाई साहनी शासकीय महिला डिग्री कॉलेज की एक छात्रा ने एक प्रोफेसर पर छात्राओं को जबरन नशा कराने, सेक्स रैकेट चलाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. छात्रा के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छात्रा का कहना है कि इस काम में प्रोफेसर के अलावा महाविद्यालय का स्टाफ और अन्य छात्राएं भी शामिल हैं. UP Shocker: रिश्ते हुए शर्मसार! सगे भाई ने 9 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार.

छात्रा ने प्रोफेसर का समर्थन करने वाले कुछ नामों का भी खुलासा किया. छात्रा ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय की प्रोफेसर द्वारा छात्राओं को नशीला पदार्थ का सेवन करने के लिए मजबूर किया जाता है फिर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला जाता है. छात्रा ने पुलिस को बताया कि प्रोफेसर छात्रों को अश्लील किताबें, सेक्सुअल टॉय देता है.

कॉलेज की बीएससी की छात्रा ने आरोप लगाया कि गणित के प्रोफेसर कामरान आलम खान ने छात्रों को बरगलाया और धूम्रपान करने और ड्रग्स का इस्तेमाल करने के लिए दबाव डाला. छात्रा ने कहा, प्रोफेसर छात्राओं कोअपने घर पर बुलाता है और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता है. कई लड़कियों के साथ उसने संबंध बनाए गए हैं. छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर को काला जादू आता है और वो लोगों का दिमाग कंट्रोल कर लेता है.

छात्रा ने बताया कि खान ने उसके साथ भी जबरदस्ती की थी. उसने बताया इस घटना के बाद मैं डर गई थी. उसने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैंने यह बात किसी को बताई तो वह मुझे कॉलेज से निकाल देगा. उसने बताया कि प्रोफेसर खान ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी के अंडरवर्ल्ड में संपर्क हैं और वे मेरा अपहरण करवा सकते थे या मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकते थे.

वहीं छात्रा के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रोफेसर फरार बताया जा रहा है कि पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2021 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).