देश

UP Shocker: रिश्ते हुए शर्मसार! सगे भाई ने 9 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यह एक सगे भाई ने अपनी 9 साल की नाबालिग बहन (Sister) के साथ ही दुष्कर्म (Rape) किया है. हैवान भाई (Brother) ने अपनी सगी बहन को सोमवार को उस समय हवस का शिकार बनाया.

UP Shocker: रिश्ते हुए शर्मसार! सगे भाई ने 9 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सगे भाई ने अपनी 9 साल की नाबालिग बहन (Sister) के साथ दुष्कर्म (Rape) किया है. हैवान भाई (Brother) ने अपनी सगी बहन को सोमवार को उस समय हवस का शिकार बनाया. जब उसे माता-पिता घर से कहीं बाहर गए हुए थे. न्यूज 18 के अनुसार  घर पर वापस आने के बाद बच्ची ने माता-पिता से रो-रो कर सारी बाते बताई. जिसके बाद बच्ची के पिता ने बेटे के खिलाफ बांदा जिले के नरैनी कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा (Laxmi Niwas Mishra) के अनुसार नरैनी कस्बा में रहने वाले निवासी ने अपने बेटे के खिलाफ बेटी से रेप की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार घटना सोमवार की है, लेकिन परिजनों ने इसकी शिकायत मंगलवार को पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़: चचेरे भाई ने 5 वर्षीय छोटी बहन की रेप करने के बाद पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिता के शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया गया है. खबरों की माने तो खुद के साथ घटित इसघटना को लेकर बच्ची डरी सहमी हुई हैं और उसका मेडिकल परिक्षण के बाद उसे बांदा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2021 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).