देश

Maharashtra Shocker: पड़ोसी ने की ऑटो ड्राइवर की हत्या, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की पड़ोसी ने हत्या कर दी गई. 52 वर्षीय अभिमान भंडारी की हत्या कल्याण शहर में उनके पड़ोसी ने चाकू मारकर की. आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.

Maharashtra Shocker: पड़ोसी ने की ऑटो ड्राइवर की हत्या, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की पड़ोसी ने हत्या कर दी गई. 52 वर्षीय अभिमान भंडारी की हत्या कल्याण शहर में उनके पड़ोसी ने चाकू मारकर की. आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सोपान पांजे के रूप में हुई है. हत्या का कारण बेहद ही चौंकाने वाला है. Delhi में महिला की कैंची से गोदकर हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पांजे ने भंडारी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह रात में आरोपी के घर के पास पेशाब करता था. पांजे ने भंडारी को कई बार अपने घर के पास पेशाब करते हुए देखा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोपी ने भंडारी को ऐसा न करने की चेतावनी दी.

खड़कपाड़ा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक पवार के हवाले से मीडिया हाउस ने बताया, "प्राथमिक जांच से पता चला है कि मृतक आरोपी के घर के पास पेशाब करता था, जिसके कारण शनिवार की सुबह आरोपी ने कई बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी." वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने पंजी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. जांच के दौरान पुलिस ने अपराध के दो दिन बाद पांजे को गिरफ्तार कर लिया. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. मृतक कल्याण पूर्व के उंबारदे गांव का रहने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2021 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).