जरुरी जानकारी

CR Mega Block: सेंट्रल रेलवे पर 20 सितंबर को ठाणे-कल्याण के बीच रहेगा मेगा ब्लॉक, जानें मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट और वेस्टर्न रेलवे का हाल

मध्य रेलवे के ठाणे और कल्याण के बीच 5वीं और 6वीं लाइन पर रविवार, 20 सितंबर 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान मेन, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न रेलवे की सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से संचालित होंगी.

CR Mega Block: सेंट्रल रेलवे पर 20 सितंबर को ठाणे-कल्याण के बीच रहेगा मेगा ब्लॉक, जानें मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट और वेस्टर्न रेलवे का हाल

Central Railway Mega Block on September 20: मुंबई मंडल के मध्य रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे के रखरखाव और रेलवे पटरियों की संरक्षा के उद्देश्य से रविवार, 20 सितंबर 2026 को मेगा ब्लॉक संचालित किया जाएगा. यह ब्लॉक केवल ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच 5वीं और 6वीं लाइनों पर सुबह 09:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान कई मेल/एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

मेगा ब्लॉक अवधि के दौरान 5वीं और 6वीं लाइन पर चलने वाली डाउन और अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को ठाणे और कल्याण के बीच डाउन तथा अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा. इसके चलते ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लगभग 10 से 15 मिनट की देरी से चलेंगी.  यह भी पढ़े:   Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई लोकल ट्रेन का मध्य और पश्चिम रेलवे लाइन पर रविवार को रहेगा मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले जानें पूरा शेड्यूल

  • प्रभावित डाउन ट्रेनें: सीएसएमटी-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस (11029), एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस (11055), एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस (11061) और एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस (16345).

  • प्रभावित अप ट्रेनें: सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस (22226), पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस (11010), पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन (12124), पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस (12126), मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस (12134), हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल (12321), बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट (12168), नांदेड़-सीएसएमटी राज्यरानी एक्सप्रेस (17611) सहित अन्य प्रमुख ट्रेनें.

मेमू सेवाओं का शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजनेशन

मेगा ब्लॉक के कारण वसई रोड-दिवा-वसई रोड मेमू सेवाओं के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है:

  • 61003 वसई रोड-दिवा मेमू: वसई रोड से सुबह 09:50 बजे छूटकर दिवा के बजाय कोपर स्टेशन पर समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) होगी.

  • 61004 दिवा-वसई रोड मेमू: दिवा के स्थान पर कोपर स्टेशन से सुबह 11:45 बजे (शॉर्ट ओरिजिनेट) वसई रोड के लिए रवाना होगी.

  • दिवा और कोपर स्टेशनों के बीच मेमू सेवा पूरी तरह रद्द रहेगी.

वेस्टर्न रेलवे और अन्य लोकल लाइनों पर क्या रहेगा हाल?

रविवार को यात्रा करने वाले मुंबई लोकल यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन (सीएसएमटी-कल्याण खंड), हार्बर लाइन (सीएसएमटी-पनवेल), ट्रांस-हार्बर लाइन और बेलापुर-उरण पोर्ट लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा.

इसी तरह, पश्चिम रेलवे (Western Railway) पर भी इस रविवार को कोई बड़ा दिन का मेगा ब्लॉक घोषित नहीं किया गया है, जिससे चर्चगेट से विरार-दहानू रोड खंड पर उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं अपने सामान्य रविवार के समय सारणी के अनुसार सुचारू रूप से चलती रहेंगी.

रेल प्रशासन ने इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव के लिए लागू किए गए इस ब्लॉक के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और यात्रा की योजना समय सारणी देखकर बनाने की सलाह दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2026 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).