हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा, गीता के उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक, इस पवित्र ग्रंथ से पूरी मानवता को शांति का संदेश दिया गया
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता से ही प्रेरणा मिलेगी, इस पवित्र ग्रंथ से पूरी मानवता को शांति का संदेश दिया गया. यह ग्रंथ किसी एक जाति या धर्म का नहीं है, अपितु यह ग्रंथ हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए है