Andhra Pradesh: पति की प्रेमिका की पत्नी ने की बेरहमी से हत्या, पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतक महिला के आरोपी महिला के पति के साथ अवैध प्रेम संबंध थे. इसी के चलते आरोपी ने पीड़िता की बेरहमी से हत्या कर दी. जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तो उन्हें घटनास्थल के आसपास नशीली दवाओं की बोतलें और सिगरेट के टुकड़े पड़े मिले. पुलिस का मानना है कि यह आरोपी द्वारा जांच को धोखा देने का प्रयास था.
- Read in
- English
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा (Vijaywada) से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कृष्णा नगर पुलिस को शुक्रवार को रानीगरी थोटा स्थित आवास से एक महिला का शव मिला. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रानीगरी थोटा के स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ मिली महिला के बारे में पुलिस को सूचना दी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई. UP: मेरठ में ट्यूशन पढ़ने गए नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
पुलिस के अनुसार मृतक महिला के आरोपी महिला के पति के साथ अवैध प्रेम संबंध थे. इसी के चलते आरोपी ने पीड़िता की बेरहमी से हत्या कर दी. जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तो उन्हें घटनास्थल के आसपास नशीली दवाओं की बोतलें और सिगरेट के टुकड़े पड़े मिले. पुलिस का मानना है कि यह आरोपी द्वारा जांच को धोखा देने का प्रयास था.
जांच के दौरान हत्या के कारणों का खुलासा हुआ. पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसमें आरोपी को इलाके में घुसते और बाहर निकलते देखा जा सकता है. कृष्णा लंका पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी अभी भी फरार है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).