Gujarat: बेटे ने सोने की चेन चुराकर गर्लफ्रेंड को दिया महंगा गिफ्ट, मां ने बना डाली लूट की झूठी कहानी
गुजरात से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि उसके घर से सोने की चेन लूट ली गई है. महिला जामनगर के नवगाम घेड इलाके की रहने वाली है. महिला ने बुधवार को पुलिस को बताया कि तीन बंदूकधारी उसके घर में घुस गए और 11 तोला वजन की सोने की चेन और 30,000 रुपये नकद ले गए.
गुजरात (Gujarat) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि उसके घर से सोने की चेन लूट ली गई है. महिला जामनगर के नवगाम घेड इलाके की रहने वाली है. महिला ने बुधवार को पुलिस को बताया कि तीन बंदूकधारी उसके घर में घुस गए और 11 तोला वजन की सोने की चेन और 30,000 रुपये नकद ले गए. इसके बाद, पुलिस टीम और स्थानीय क्राइम ब्रांच के अधिकारी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. घर में सामान बिखरा पड़ा मिला. Gujarat: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को 29 दिन में मिली सजा-ए-मौत, 20 लाख का जुर्माना- जानें पूरा मामला.
मिरर नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने हथियार वाले लुटेरे का पीछा किया. जांच में पुलिस ने ऐसा पाया जो बेहद ही हैरान करने वाला है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. इसके बाद, उन्होंने महिला के बेटे बाबू जोगल, जो तलाकशुदा है उसे पूछताछ के लिए बुलाया.
महिला के बेटे ने पूछताछ में सच उगल दिया. उसने पुलिस को बताया कि उसकी पूर्व पत्नी के माता-पिता ने उसे सोने की चेन भेंट की थी और उसने अपनी प्रेमिका के लिए एक उपहार खरीदने के लिए उसे बेच दिया. उसने पुलिस को बताया कि उसे जबलपुर में नौकरी मिल गई, जहां उसे एक लड़की से प्यार हो गया. वह उसे एक महंगा उपहार देना चाहता था जिसके लिए उसने चेन बेच दी. इसके बाद बेटे और उसकी मां ने लूट की यह झूठी कहानी रची.
ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के एटा से भी सामने आई थी. यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से खुद के अपहरण की साजिश रच अपने माता-पिता से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. पुलिस ने जल्द हीब जांच में यह पता लगा लिया था कि लड़की ने यह खुद किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

