VicKat की शादी पर Delhi Police ने बनाया मजेदार Meme, इंटरनेट पर लोगों को दिया ये अहम संदेश
साल 2021 की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही विक्की कुशल और कैटरीना की ग्रैंड वेडिंग. रॉयल राजस्थानी स्टाइल में विक्की और कैटरीना ने गुरुवार को शाम को सात फेरे लेकर एक दूसरे से विवाह किया.
Delhi Police Funny Meme on Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: साल 2021 की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की ग्रैंड वेडिंग. रॉयल राजस्थानी स्टाइल में विक्की और कैटरीना ने गुरुवार को शाम को सात फेरे लेकर एक दूसरे से विवाह किया. सेलेब्रिटी कपल होने के चलते सभी की निगाहें उनपर टिकी हुई है और ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह के रिएक्शन्स भी देखने को मिले. अब दिल्ली पुलिस ने भी इस ट्रेंड का भरपूर इस्तेमाल करते हुए नागरिकों को एक अहम संदेश दिया है.
विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की प्राइवेसी बरकार रखने के लिए हर निश्चित कदम उठाया. बाउंसर्स, प्रशासन द्वारा सुरक्षा से लेकर हर तरह की तैयारियां की गई ताकि शादी शांतिपूर्वक पूरी हो सके. ऐसे में अब दिल्ली पुलिस ने इसपर मीम बनाते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "हेलो दोस्तों, अपने पासवर्ड्स को विकैट की शादी की तरह ही सुरक्षित रखें." ऑनलाइन फ्रॉड के इस युग में पुलिस ने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने ऑनलाइन पासवर्ड्स को हर तरह से सुरक्षित रखें.
Hello people,
Keep your passwords as secure as #VicKat wedding.
— #DelhiPolice (@DelhiPolice) December 10, 2021
ट्विटर पर दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोग हंस रहे हैं तथा उनके कलाकात्मक अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं. बात करें विक्की और कैटरीना की शादी की तो खबर है कि ये कपल जल्द ही मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेगा जहां तमाम गणमान्य हस्तियां शरीक होंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

